चाईबासा, मई 23 -- जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम मे पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने, मुखियाओं की एकजुटता को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर विकास कार्यों के संचालन में मुखियाओं की भूमिका को प्रभावशाली बनाने के लिए जिला मुखिया संघ की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र मे एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिन तामसोय ने की। बैठक मे कहा गया कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं है बल्कि यह एक सशक्त संदेश है कि पंचायत प्रतिनिधि अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। वे अपने अधिकारों और दायित्वों को लेकर सजग हैं और संगठन के बल पर प्रशासन एवं सरकार से संवाद और संघर्ष दोनों के लिए तैयार हैं। बैठक मे जगन्नाथपुर एवं नोवामुण्डी प्रखण्ड के सभी पंचायत प्रतिनिध शामिल थे। श्री तामसोय ने बताया कि बैठक का मूल उद्देश्य मुखिया संघ को प्रखंड स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.