कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। रात में करीब तीन घंटे तक हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज फिर बदल दिया। ऐसे में सर्दी का अहसास तो बना रहा लेकिन रात के तापमान में रिकॉर्ड 6.9 डिग्री की तेजी दर्ज की गई। घने बादलों के कारण न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री से बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। अनुमान है कि मौसम एक बार फिर करवट लेगा और हल्की सर्दी पड़ेगी। उत्तरी पाकिस्तान और मध्य पाकिस्तान से आया पश्चिमी विक्षोभ अपेक्षा से अधिक ताकतवर साबित हुआ। पहाड़ों पर कम लेकिन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अधिक सक्रिय दिखा जहां ओलावृष्टि भी हुई। यूपी में पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई जबकि मध्य यूपी में कानपुर समेत इक्का-दुक्का जगहों पर ही कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। कानपुर में तड़के तीन बजे मौसम बदला और...