देहरादून, सितम्बर 9 -- जलवायु विशेषज्ञ डॉ.माधवन नायर राजीवन का कहना है कि हाल के वर्षों में पश्चिमी विक्षोभ अधिक बार आ रहे हैं और अक्सर मानसून प्रणाली के साथ मिल रहे हैं। इससे हिमालय में तीव्र वर्षा हो रही है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में मंगलवार को हिमालय दिवस पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव और वर्तमान में अटरिया विवि के कुलपति डॉ. माधवन नायर राजीवन ने हिमालय पर मानसूनी मौसम की चरम स्थितियों की गतिशीलता पर व्याख्यान दिया। डॉ. माधवन ने आगाह किया कि आने वाले वर्षों में, ऐसी अत्यधिक वर्षा की घटनाओं की आवृत्ति और परिमाण दोनों में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ जाएगा। इन खतरों को कम करने के लिए, उन्होंने पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करने, मौसम वैधशालाओं को बेहतर बनाने और ...