नई दिल्ली, जनवरी 13 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कड़ाके की शीतलहर का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। लोग ठिठुरन से बेहाल रहे। दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन बर्फीली हवाओं का सितम बरकरार रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भीषण ठंड जारी रहने की बात कही है। इसके बाद पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे मौसम में बदलाव भी दिखेगा।इन इलाकों में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान मंगलवार को दिल्ली के लोधी रोड और संफदरजंग इलाके ज्यादा सर्द रहे जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो संफदरजंग में इसमें 4.4degC की गिरावट देगी गई। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ग...