पटना, फरवरी 22 -- कदमकुआं पुलिस ने पश्चिमी लोहानीपुर क्षेत्र में छापेमारी कर नशे का इंजेक्शन बेचने वाले दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान लोहानीपुर निवासी आकाश कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से 185 नशे का इंजेक्शन बरामद किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वे कहां से इंजेक्शन लाते थे और उसे कहां-कहां खपाया जाता था। थानेदार ने बताया कि आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम लोहानीपुर में नशे का इंजेक्शन बेचने वाला गिरोह सक्रिय है। इसका पता चलने पर पुलिस की टीम ने बीती रात पश्चिम लोहानीपुर स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर वहां से आकाश कुमार और संतोष कुमार को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पा...