नई दिल्ली, फरवरी 16 -- राजस्थान में फरवरी के मध्य में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रविवार को कई जिलों में तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 17 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार को भी राज्य में मौसम शुष्क रहने और तेज धूप पड़ने के आसार हैं। हालांकि 17 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर विशेष रूप से जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है।बाड़मेर सबसे गर्म, पारा 35.8 डिग्री रविवार को पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला सबसे ज्यादा गर्म ...