पश्चिमी चंपारण, मई 4 -- पश्चिमी चंपारण के मझौलिया में चार दिन से गायब विवाहिता का शव पुलिस ने दो फीट जमीन खोदकर निकाला, महिला का शव बोरे में बंद था। मझरिया शेख गांव में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने महिला के भसुर को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान मझरिया शेख वार्ड पांच निवासी सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई है। जिसकी छह साल पहले सनोज पासवान से शादी हुई थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं इस घटना के बाद से ससुरालवाले घर से फरार हैं। पुलिस मृतका के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल वालों ने मृतका के मायके में फोन कर बताया कि उनकी पुत्री चार दिन से गायब है। आसपास के लोगों ने बताया कि प्रमिला दो दिनों से नहीं दिख रही है। संदेह होने पर मायके वालो...