रांची, अप्रैल 4 -- रांची। श्री महावीर मंडल, पश्चिमी क्षेत्र की बैठक पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से शैलेश्वर दयाल सिंह को श्री महावीर मंडल पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। शैलेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र का रामनवमी जुलूस भव्य व ऐतिहासिक होगा। बैठक में शशि सिंह, सुनील सिंह, मनमोहन पांडे, विजय पांडे, अमृतेश पाठक, नीरज कुमार, बिरेंद्र प्रसाद, शक्ति सिंह, कमलेश सिंह, राजू प्रसाद, निलेश सारंगी, अमित राज ठाकुर, विक्की तिवारी, सत्यप्रकाश मिश्रा, नवीन कुमार, अजय शर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...