दरभंगा, मार्च 23 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाने के पश्चिमी कोसी तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करवा रही निर्माण कंपनी के भुवौल गांव स्थित बेस कैंप पर हुए हमले के पीछे एक चौकीदार की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निर्माण कंपनी के प्रबंधक ने जमालपुर थानाध्यक्ष को दिये लिखित बयान में एक चौकीदार के नाम का उल्लेख करते हुए कहा है कि हमलावरों को उस चौकीदार का संरक्षण प्राप्त है। बकौल निर्माण कंपनी के प्रबंधक स्थानीय थानाध्यक्ष ने उसे नामजद नहीं किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हुए हमले के आरोप में फिलहाल पप्पू पासवान नामक एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इधर, बिरौल के पुलिस इंस्पेक्टर महफूज आलम ने शनिवार को निर्माण कंपनी के जमालपुर थाना क्षेत्र के भुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.