रामपुर, फरवरी 8 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक विशाल जनसंख्या वाला क्षेत्र है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाद प्रयागराज व इलाहबाद स्थित उच्च न्यायालय में लंबित व विचाराधीन रहते हैं। वर्तमान व्यवस्था में वादीगण, वकील एवं संबंधित पक्षों को लंबी दूरी, अत्यधिक व्यय, समय की बर्बादी तथा शारीरिक-मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने बेंच बनाए जाने की मांग की है। इस मौके पर अरूण प्रकाश सक्सेना,जाहिद खां, यशपाल मौर्य, शाकिर, सुधीर कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...