बदायूं, जनवरी 17 -- बदायूं,संवाददाता। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बितरोई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात छुट्टा पशु से टकराने के बाद मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के दो डिव्बे को चक्के उतरने से रेलमार्ग बाधित हो गया। जिससे अप और डाउन रेल संचालन को रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों के साथ आरपीएफ व जीआरपी के जवान रेलमार्ग को सुचारु करने में जुटे रहे। शुक्रवार रात बरेली से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी के छुट्टा पशु से टकराने के कारण उसके चक्के पटरी से उतर गए। जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। इस कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेलमार्ग बाधित होने के कारण रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस व कासगंज बरेली पैंसेजर ट्रेन बाधित हुई है। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के यात्री अन्य साध...