पाकुड़, जून 18 -- पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आजीविका पशु सखी का जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त ने आजीविका पशु सखियों के कार्यों का जायजा लेते हुए पशु सखियों को पीपीआर का टीकाकरण, मुर्गी पालन,बकरी पालन को अधिक से अधिक संख्या में पालन करने को लेकर प्रेरित किया। उपायुक्त ने मईया सम्मान योजना से प्राप्त राशि का प्रयोग आत्मनिर्भर बनने के लिए करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने पशु सखियों को 16 जून से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अनुरोध किया कि सभी पशु सखी 1000 क्षमता वाले हार्डनिंग सेंटर का संचालन करें। साथ ही तिथि भोज में शामिल होकर कार्यक्रम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.