गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बरिया टोला के निवासियों ने नौसढ़ इलाके में बने पशु शवदाह गृह को वहां से हटाने की मांग की। बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छेदी निषाद ने कहा कि नगर निगम ने बगैर ग्रामीणों की सहमति लिए गांव के मध्य पशु शवदाह गृह का निर्माण करा दिया। यहां निराश्रित पशुओं के शव जलने के कारण आसपास के कई गांव तक बदबू उठ रही है। इसके कारण आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। कई बार नगर आयुक्त, जिलाधिकारी और तहसील दिवस में शिकायत की गई है। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया। प्रदर्शन में इसरावती मौर्या, मीनू सिंह, उमा देवी, धोमिला देवी, गुड्डी, सोमारी, आशा देवी, पानमती देवी, शीला देवी, शकुन्तला गीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.