दरभंगा, मई 30 -- दरभंगा। लहेरियासराय उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मदारपुर में मंडल अध्यक्ष संगीत साह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विगत दिनों दरभंगा जिला कार्यसमिति की ओर से पशु वध अधिनियम व कार्यकर्ता दरबार संबंधी पारित प्रस्ताव का सभी ने एक मत से समर्थन किया। जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा देकर कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मतदान केंद्र तक संगठन को मजबूत करने एवं बूथ सशक्तीकरण कार्य को समय से पूरा करने का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अभयानंद झा ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनोज झा व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अखिलेश सिंह ने किया। बैठक में जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, व...