रुद्रपुर, मार्च 7 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी में ग्राम कौंधाअशरफ में लगाई गई। पशुपालकों ने 120 पशुओं के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी की। यहां पशु पालकों को आय बढ़ाने के लिए योजनाएं बताई गयीं। पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, शिक्षाविद पलविंदर सिंह औलख, उदय सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में देशी गाय दुधारू वर्ग में गुलाबचंद निवासी ग्राम मलपुरी की गाय चैंपियन घोषित की गई। प्रदर्शनी में कुल 6 श्रेणी के पशुओं ने प्रतिभाग किया गया। क्रॉस ब्रीड दुधारू वर्ग में गगनदीप सिंह की गाय प्रथम, बूटा सिंह की गाय द्वितीय, सर्वजीत सिंह की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रॉस ब्रीड सूखी गाय वर्ग में उमेश सिंह ग्राम करघटा की गाय प्रथम, प्रभजोत सिंह की गाय द्वितीय, फ़ुम्मन सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.