देवरिया, दिसम्बर 11 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बार-बार पशु तस्करों का न्यायालय में जमानत लेने वाले तीन जमानतदारों के विरुद्ध महुआडीह पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में तीनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक संतोष कुमार मौर्या की तहरीर पर महुआडीह पुलिस ने उदयभान पुत्र बंधन, उप निरीक्षक दीप नारायण की तहरीर पर गया पुत्र स्व.बद्री व उप निरीक्षक प्रभात सिंह की तहरीर पर छेदी के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह तीनों चैनपुर थाना महुआडीह के रहने वाले हैं। यह लगातार पशु तस्करों की जमानत ले रहे थे। उप निरीक्षकों की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उधर देवरिया कोतवाली के उप निरीक्षक अजय कुमार तिवारी ने शहर के बांस देवरिया के रहने वाले रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.