मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। पशु तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस की दो टीम भी गठित हो गई है। जो पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस पशु तस्करी में 50 हजार रुपए के इनामी समेत तीन तस्कर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इनके आकाओं की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा हैकि जांच के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सक्रिय गिरोह के सदस्यों, सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार में पशु तस्करी गिरोह के सरगना होने की आशंका जताई जा रही है। जो वहां बैठे-बैठे इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को 50 हजार रुपए के इनामी तस्कर बिहार के खुरमाबाद कुदरा निवासी आ...