किशनगंज, जून 13 -- पोठिया, निज संवाददाता। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को को किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हाजी टोला वार्ड 14, मोतीहारा तालुका में किया गया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. अनुज सिंह, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना शामिल है। इस दौरान 24 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशुपालकों के बीच पशुओं में होने वाले गांठदार त्वचा रोग से बचाव एवं गर्मी में पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.