अररिया, मार्च 24 -- बथनाहा। एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र में स्थित भवानीपुर गांव में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डा. घनश्याम पटेल ने सीमावर्ती पशुओं की जांच की। उनके परामर्श पर 56वीं वाहिनी की पशु चिकित्सा शाखा के कार्मिकों ने स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाएं दी गयी। शिविर में 40 पशुपालकों के 260 पशु लाभान्वित हुए। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की। मौके पर 56वीं वाहिनी के 12 कार्मिक और कई ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.