किशनगंज, मई 17 -- पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को 62 वीं सुबह-सबेरे किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन धोमनिया, रायपुर पंचायत, पोठिया में किया गया। इस दौरान 29 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हेमंत कुमार, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 60 पशुपालकों के 224 छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.