किशनगंज, जुलाई 26 -- पोठिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के नेतृत्व में 72 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन पोठिया के बुधरा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विनोद कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है। डॉ. विनोद ने बताया कि बरसात के मौसम में ज्यादा नमी होने के कारण बाहरी एवं आंतरिक परजीवियों का प्रकोप पशुओं में बढ़ जाता है। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को उचित परामर्श एवं पशु स्वास्थ्य में परजीवियों की भूमिका संबंधी विषय पर ज्ञानवर्धक पत्रिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.