किशनगंज, अक्टूबर 11 -- पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के सौजन्य से शुक्रवार को 80 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन नयाबस्ती, बालूबाड़ी, हालामाला किशनगंज में किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. मंजरी पांडे, सहायक प्राध्यापक ने जानकारी देते हुए मौके पर बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना था। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की। साथ ही आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.