किशनगंज, जनवरी 17 -- पोठिया। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, के सौजन्य से शुक्रवार को 90 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन छत्तरगाछ पंचायत स्थित गेरामारी गांव में किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. साधना ओझा ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। डॉ. ओझा ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर में 38 पशुपालकों के 178 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.