अररिया, मार्च 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पशु चिकित्सालय में कुत्ता के काटने की दवा एंटी रैबीज वैक्सीन में नहीं रहने से पशुपालकों को काफी परेशानी होती है। इसके कारण पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है। पशु पालक रामकृष्ण मिश्र, त्रिलोक ठाकुर, अफरोज आलम आदि ने बताया कि इन दिनों कुत्ता का आतंक मचा है। कुत्ता मनुष्य ही नहीं जानवारों को अपना शिकार बना रहा है। पीएचसी में कुत्ता काटने की दवा एंटी रैबीज वैक्सीन है। लेकिन पशु को काटने पर मिलने वाली दवा एंटी रैबीज वैक्सीन पशु चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है। इस कारण पशुओं का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। इससे पशुओं की मौतें हो रही है। इसका खामयिाना पशुपालकों को भूगतना पड़ रहा है। पशु पालकों ने डीएम से पशु चिकित्सालय में एंटी रैबीज वैक्सीन की दवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.