चमोली, मार्च 25 -- नगरपालिका क्षेत्र गौचर में वर्षों पूर्व बने पशु चिकित्सालय के जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवन के जीर्णोद्धार के लिए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा को भाजपा नेता सुदर्शन भंडारी,पशुपालक एवं बहुउद्देशीय सहकारी समिति गौचर के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी और पशुपालकों ने जनपद भ्रमण के दौरान गौचर हवाई पट्टी में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गौचर में वर्षों पूर्व बने पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालय का भवन काफी समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। जिससे पशुपालकों सहित यहां पर कार्यरत स्टाफ को परेशानियां उठानी पड़ रही है। कई बार जीर्णोद्धार के लिये जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया गया। लेकिन, कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री का ध्यान जीर्ण-शीर्ण भवन की ओर दिलाते हुए जीर्णोद्धार के लिए धन राशि स्वीकृत कराये जाने की मांग की गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.