नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, संवाददाता। बिसरख क्षेत्र स्थित सोसाइटी में रहने वाली महिला पशु प्रेमी ने पशु चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखा देने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो वर्ष पूर्व सेक्टर-122 स्थित पशु चिकित्सक के क्लीनिक पर कुत्ते का इलाज कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात पशु चिकित्सक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई। आरोपी चिकित्सक ने शादी का झांसा दिया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों लिवइन में रहने लगे। कुछ समय बाद पता चला कि चिकित्सक शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी और परिवार नोएडा के सेक्टर-119 स्थित एक सोसाइटी में रहता है। पीड़िता ने पशु चिकित्सक से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। उसने शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.