शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- ट्रक में क्रूरता पूर्वक 29 भैंसें भरकर के जाए जाने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष की ओर से पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हिंदू विवाह वाहिनी के जिला अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी ने बताया कि 10 फरवरी को सूचना पर वह सरऊ पुलिया के पास पहुंचे जहां ट्रक संख्या यूपी 21 ईटी 0213 जिसमे 29 भैसों को अवैध तरीके से क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। भैसों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी जिसमे कुछ भैसे घायल भी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और आरोपी गुलफाम गुलाठी निवासी मो.रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर तथा दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...