अररिया, जनवरी 21 -- अररिया। अररिया-पूर्णिया मार्ग पर गैयारी ओवर ब्रिज के समीप रविवार को पशु को बचाने के दौरान बाइक से असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी व बच्चे का ईलाज किया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों में शामिल विपीन यादव व उनकी पत्नी सुमन देवी व पुत्र मयंक शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...