देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता।वीगंस ऑफ देवरिया और गोरखपुर के संस्थापक अंकुर अरोड़ा ने बुधवार को भुजौली कालोनी में पशु दूध के उपयोग और मांसाहार के विरुद्ध अभियान चलाया। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से इन दोनों चीजों का उपयोग न करने का अनुरोध किया। मां का दूध, डाक्यूमेंट्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। इसमें पशु हिंसा से प्राप्त दूध और मांस को आहार के रूप में न लेने की जानकारी दी गई। इसमें पशु से मिले दूध क्रूर और स्वास्थ और पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया गया। अंकुर ने कहाकि आज की दिनचर्या में हम जाने अनजाने में करोड़ों जानवरों के जीवन से खेल रहे हैं। उन्होंने कहकि हर व्यक्ति शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाए और सिर्फ पौधों से प्राप्त भोजन स्वीकार करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...