गंगापार, जनवरी 2 -- मेजा तहसील क्षेत्र अंतर्गत अकोढा गांव स्थित एक स्कूल के परिसर में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव ने गौ पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान चिकित्सकों ने सैकड़ों मवेशियों का निःशुल्क दवा उपचार किया। पशु चिकित्सा अधिकारी रामनगर शुक्ला सुनील कुमार ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और मवेशियों के रख-रखाव की पूरी जानकारी देना है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित नंद बाबा योजना,बकरी और भेंड़ पालन योजना,चारा विकास योजना,पशुपालन आदि योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार विकसित करने की अपील की। पशुधन प्रसार अधिकारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि सरकार के योजनाओं का लाभ उठा कर पशुपा...