मऊ, फरवरी 19 -- मऊ। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ले में स्थित पशु अस्पताल की बाउंड्री परिसर में गुरुवार को एक बच्चे की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खोपड़ी किसकी है और यहां कैसे पहुंची, इसे लेकर इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.