भभुआ, जनवरी 20 -- आश्वासन के बाद भी नहीं हटीं झोपड़ियां, अस्पताल की कार्यप्रणाली पर पड़ रहा असर 20 दिसंबर को कार्रवाई का दिया गया था भरोसा, लेकिन आज भी जस की तस स्थिति (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला पशु अस्पताल परिसर में अतिक्रमण की समस्या अब तब बरकरार है। जबकि विभाग के अफसरों ने कहा था कि अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को तत्काल हटवाया जाएगा, लेकिन एक महीना में ही इस दिशा में पहल नहीं हो सकी और झोपड़ियां अपने स्थान पर खड़ी हैं। बाहरी लोग सरकारी अस्पताल परिसर में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है और इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.