लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। अर्जुनगंज में शनिवार सुबह पशु अवशेष मिलने पर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने माहौल बिगाड़ने की नियत से अवशेष फेंके जाने की बात कही। हंगामे के बीच पहुंची सुशांल गोल्फ सिटी पुलिस और एसीपी से आरापितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। आरएसएस के संयुक्त सचिव विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे पुष्पांजलि अस्पताल के पास पशु अवशेष मिला था। जिसे जानबूझ कर फेंका गया। संयुक्त सचिव ने आरोप लगाया कि माहौल खराब करने के उद्देश्य से फेंके गए अवशेष को स्थानीय लोगों ने देख कर सूचना दी थी। इस बीच बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। जिसके बाद सूचना डॉयल 112 और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी गई। एडीसीपी दक्षिण अमित कुमावत ने बताया कि सीसी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्...