गोंडा, अप्रैल 9 -- छपिया (गोंडा), संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में प्रतिबंधित पशुवध का मामला सामने आया है। घटना के बाबत लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का एक कुंतल से ज्यादा मांस बरामद किया है। इसे जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर हथियागढ़ चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसवालों को एसपी विनीत जायसवाल ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार शाम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, सीओ मनकापुर आरके सिंह दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद एहितायन पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि मामले की एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थानाक्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.