मऊ, मार्च 16 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर विशुनपुर के लिलहवा गांव में शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से दो लोगों के पशुबाड़े में आग लग गई। इस घटना में तीन बकरियां और एक गोवंशीय पशु की जलकर मौत हो गई। वहीं हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकाली री। ग्राम पंचायत धर्मपुर विशुनपुर के लिलहवा निवासी रामकेवल पुत्र रामबृक्ष यादव घर के समीप पशुओं को बांधने के लिए छप्पर का पशुबाड़ा बनाए थे। इस बीच अज्ञात कारणों से पशु बाड़े आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भंयकर रुप धारण कर लिया और पड़ोसी गोबर्धन पुत्र रामबृक्ष के पशुबाड़े में भी आग फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.