लोहरदगा, सितम्बर 22 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा पशुपालन विभाग द्वारा बेदाल गांव में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब चार सौ पांच पशुओं का मुफ्त इलाज एवं दवाई का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित पशुपालन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा हर गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है और मवेशियों में होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। 41 पशुपालक किसानो के बीच मवेशियों के होने वाली बीमारी लंपिंग डायरिया तथा पीपीआर आदि दवा वितरण किया गया है। इस मौके पर पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मी और पशुपालक किसान के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.