घाटशिला, अप्रैल 22 -- घाटशिला । पशुपालन विभाग अन्तर्गत अवर प्रमण्डल पशुपालन पदाधिकारी घाटशिला का पद विगत जनवरी माह से रिक्त होने के कारण अनुमंडल के कर्मचारियों का वेतन 4 माह से लंबित है। इस संबंध में कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि पूर्व के प्रभारी पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार के सेवानिवृति के उपरांत लगभग चार माह बाद भी किसी पदाधिकारी को प्रभार नहीं दिया गया। फलस्वरूप चार माह से कर्मियों की वेतन निकासी नहीं हो रहा है। कर्मियों के समक्ष भरण-पोषण से लेकर बच्चों की पढ़ाई एवं पारिवारिक सदस्यों की अनिवार्य चिकित्सा सेवा तक बाधित हो गयी है। इस सम्बन्ध में कर्मियों द्वारा अपने वरीय पदाधिकारियों से आग्रह कर समस्या का निराकरण की मांग की है, परन्तु हर स्तर से आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। विभाग अपने ही कर्मियों के प्रति इतना उदासीन रवैया क्यों अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.