अमरोहा, दिसम्बर 18 -- हसनपुर, संवाददाता। बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र के कई स्थानों से 12 सांड पकड़कर विभिन्न गोशालाओं में संरक्षित कराए। सांड पकड़ने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने चौकुनी व शाहपुर कला के जंगल में बुधवार को अभियान चलाकर 12 सांड पकड़े। ग्रामीणों का कहना था कि यह सांड हिंसक हो चुके थे और खेतों पर आने-जाने वाले किसानों पर हमला बोल रहे थे। बार-बार अनुरोध के बाद भी पशुपालन विभाग की टीम सांड नहीं पकड़ पा रही थी। गौरतलब है कि मंगलवार को एक किसान संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि जल्द ही सांड नहीं पकड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद टीम ने सांडों को पकड़ा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सांड फूलपुर, चौकुनी व हसनपुर नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.