बदायूं, अक्टूबर 12 -- कृषि विज्ञान केंद्र मैत्री राष्ट्रीय गोकुल मिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सक्रिय कृत्रिम गर्भधान, टीकाकरण, बधियाकारण, प्राथमिक चिकित्सा के कार्य करने वाले मैत्रियों को विधायक हरीश शाक्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज ने सभी पैरावेट पशु मित्र एवं मैत्रियों के कार्य की प्रशंसा की। पशु चिकित्सा अधिकारी उझानी डॉ. विवेक कुमार माहेश्वरी, नेत्रपाल सिंह सैलानी, राजपाल सिंह, सुधीश कुमार, अवनीश कुमार, सरताज, धर्मपाल, शाहिद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.