अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास खंड कटेहरी के पीठापुर सरैया में नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी हरिओम पांडेय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ग्रामीणों तक हर सुविधा पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पशु चिकित्सालय की स्थापना से किसानों और पशुपालकों को अपने ही क्षेत्र में पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। इससे पशुधन में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। ग्रामीणों को अपने पशुओं के इलाज कराने के लिए दूर नहीं जाना होगा। नया पशु चिकित्सालय ग्रामीण क्षेत्र की प्रगति, पशु संरक्षण एंव किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.