इटावा औरैया, नवम्बर 13 -- बकेवर। प.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन ग्राम बहादुरपुर घार में किया गया। जिसमे मे 500 पशुओ का निशुल्क उपचार कर दवा बाटी गयी। शिविर को सम्बोधित करते हुये ग्राम प्रधान देवानंद शर्मा ने कहा की पशुपालन किसानो की आय बढ़ाने मे बहुत महत्व है किसान कृषि के साथ साथ पशु पालन को बढ़ाने पर जोर दे। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरो से बाँझपन निवारण ,टीकाकरण,बधियाकरण कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा आदि का निराकरण एक ही मंच पर किया जाता है। डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान अध्यक्ष,पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशुपालको को राष्ट्रीय गोकुल मशन योजना के बारे मे विस्तृत मे बताया जिससे अच्छी नस्ल की संतति उत्पन्न हो सके वही पशुओ को हर चार माह मे कीड़ो की दवा खिलाये तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.