लातेहार, जनवरी 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम पोखरीकला के पशुपालक अजमेर अंसारी की पालतू गाय ने बीते मंगलवार की रात जुड़वां बछड़े को जन्म दी है। दोनों बछड़े स्वस्थ हैं। वहीं एक साथ दो स्वस्थ बछड़े का जन्म लेने से पशुपालक के घर आनंद और उत्साह का माहौल है। इसबारे में उत्साहित पशुपालक अजमेर ने उक्त गाय के दूध को खुद से किसी तरह का उपभोग या उपयोग नहीं करने की बात बताई। साथ ही गाय से मिलने वाले सारे दूध को नवजात दोनों बछड़े को ही पिलाने का संकल्प लिया। इधर अजमेर के घर हुए जुड़वां बछड़े का जन्म आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.