मैनपुरी, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मल्लामई के बीच तालाब के किनारे पशुपालक का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आई है। मृतक एक दिन पूर्व भैंस बेचने रुई पशु मेले में आया था। यहां से भैंस बेचने के बाद वह रुपये लेकर घर के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बुधवार की शाम परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आई है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला परम निवासी पशुपालक 35 वर्षीय अमित उर्फ हीरालाल पुत्र भारत सिंह भैंसों की खरीद फरोख्त भी करता था। मंगलवार की सुबह वह परिवार के ही मनोज सिंह की पुत्री के साथ भैंस की बिक्री कराने भोगांव के रुई पशु मेले में गया था। भैंस की ब्रिकी होने के बाद मनोज अपनी पुत्री के साथ घर वा...