मेरठ, फरवरी 9 -- परीक्षितगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर में रविवार को मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला और पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने फीता काटकर और गो पूजन कर किया। सांसद चंदन चौहान ने कहा कि मैं खुद राजनीति के साथ-साथ पशुपालन का भी कार्य करता हूं जिसमें मुझे विशेष रुचि है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में इस आयोजन की सराहना की। पशुपालकों को नवीन तकनीक अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन का काम कर अधिक लाभ कमा सकते हैं। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने मोबाइल वेटनरी यूनिट, बहुउद्देशीय सचल वाहन, नंद बाबा दुग्ध मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी। अपर निदेशक ग्रेड 2 डॉ. मानव ने मेले की व्यवस्थाओं का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.