लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के सभी भवनों में गोबर से निर्मित पेंट का ही प्रयोग किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि बदायूं जिले में गो पेंट के लिए किए जा रहे कार्यों को मॉडल बनाकर सभी जिलों में गौ पेंट प्लांट्स की इकाइयां लगाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। श्री सिंह मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी पशु चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था को जांचें-परखे और कमी पाए जाने पर उसको दूर करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.