सिमडेगा, जनवरी 22 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय पाकरटांड़ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत समेकित पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जोड़ बैल वितरण योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक में हुई। प्रमुख रजत लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि पशुधन आधारित योजनाएं ग्रामीण और आदिवासी समाज की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं के माध्यम से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि आत्मनिर्भर गांव की परिकल्पना भी साकार होगी। जोसिमा खाखा ने कहा कि पाकरटांड़ जैसे आदिवासी बहुल प्रखंड में खेती और पशुपालन आज भी आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में सरकार की योजनाओं का लाभ सही, जरूरतमंद और पात्र लाभुकों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समिति के सदस्यों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.