लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- लखनऊ से बरेली जा रहे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मैगलगंज में पशुपालन विभाग के अधिकारियों से निराश्रित पशुओं के संरक्षण, सर्दी से बचाव, चारा आदि के बारे में जानकारी ली। अफसरों को निर्देश दिया कि गोवंश को सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाएं। पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों का लगातार निरीक्षण करते रहें। उन्होंने नन्दबाबा दुग्ध मिशन, पशुओं के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली। लखनऊ से बरेली जा रहे पशुधन प्रसार व दुग्ध विकास मंत्री का स्वागत मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सचान, पशु चिकित्सा अधिकारी कस्ता डा. अनुपम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं को सर्दी से बचाव, चारा आदि की व्यवस्था का निरीक्षण अधिकारी करते रहें। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.