उत्तरकाशी, जून 23 -- उत्तराखंड सरकार द्वारा पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग के प्रशिक्षण काल को दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष किए जाने के निर्णय पर डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को पशुपालन सेवाओं की गुणवत्ता पर कुठाराघात बताया है। कहा है कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। जनपदीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह जयाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पशुधन प्रसार अधिकारियों का प्रशिक्षण अब केवल एक वर्ष का होगा। यह कार्यक्रम बीते चार दशक से दो वर्षीय रहा है और इसके तहत अधिकारियों को विभाग की सभी आवश्यक सेवाओं का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जिला सचिव मनोज सिंह ने कहा कि विभाग में पहले से ही पदों की भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.