बरेली, फरवरी 16 -- आंवला। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका द्वारा कान्हा गोशाला में भगवान शिव तथा नंदी की पूजा की। मंत्री ने गोवंश और नंदी की सेवा का संकल्प दोहराया। कहा कि गोशालाओं में गोवंश के साथ-साथ नंदी का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नंदी का पूजन कर माला पहनाई और फल-गुड़ खिलाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, यशु गुप्ता, सूरजभान गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा, रामवीर प्रजापति, दिनेश मौर्य, सूरजपाल मौर्य, रामनिवास मौर्य, धुर्वेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, गुलजारी लाल चंद्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.