पाकुड़, नवम्बर 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान 2025-26 वित्तीय वर्ष के अंतर्गत प्रखंडों से चयनित लाभुकों को गाय पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन (ब्रायलर एवं लेयर), बत्तख पालन तथा जोड़ा बैल वितरण के तहत अनुदानित दर पर पशुधन उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना और पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं त्वरितता सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.